Breaking News :

24 जनवरीः को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 जनवरी 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 24 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।



मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आप किसी नये वाहन को खरीदने पर विचार बना सकते हैं और आपकी वह अभिलाषा भी पूरी होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी संबंधित मुद्दा लंबे समय से विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसमें भी जीत मिल सकती है। 


वृष राशि-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको संतान के किसी परीक्षा के परिणाम से आने से प्रसन्नता रहेगी, क्योंकि उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें उनकी समस्याओं को भी सुनकर आप उनका हल निकालेंगे।


मिथुन राशिआज आप अपने व्यवहार और जीवन के प्रति अपनी सोच को बदलने के बारे में सोच सकते हैं. समय के साथ तालमेल बिठाने की आपकी कला आपको कठिन परिस्थितियों से बचा सकती है। काम के मोर्चे पर चीजें बहुत कठिन दिख रही हैं। शत्रु षडयंत्र कर आपका नुकसान कर सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और उनकी सच्चाई को अच्छी तरह से परखें।


कर्क राशि-यदि आप फार्मेसी या चिकित्सा से संबंधित किसी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है. आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खासकर तब जब आपने इस मौके को पहले ठुकरा दिया हो। यह अवसर बहुत ही रोचक है और भविष्य में आपके लिए लाभकारी होगा। 


सिंह राशि-आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं भी जा सकते हैं। पिता की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज आप कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी नए विषय का अध्ययन शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है।


कन्या राशि-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।


तुला राशि-पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक राशि-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। 


धनु राशि -आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने में आज गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको अपने डाईट का खास ख्याल रखना चाहिए।


मकर राशिआज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको कुछ पुरानी यादें भी आएगी। आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने से आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। 


कुंभ राशिआज कार्यक्षेत्र में किसी से पुरानी पहचान का लाभ मिलेगा. आपके सभी रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। यदि आप अपने बड़े भाई-बहन की मदद से कोई काम शुरू करते हैं तो उसमें आपको निश्चित तौर पर तरक्की मिलेगी। 


मीन राशि-आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे