Breaking News :

दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, दो गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 



जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में छह ग्रामीणों की मौत हो गई। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि एक गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट हादसे में हुई छह लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को पचास हजार देने की घोषणा की।