Breaking News :

सीएम साय को पुुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रफुल्ल ठाकुर ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) प्रफुल्ल ठाकुर ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने ठाकुर को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा ने भी दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र महला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।