Breaking News :

प्रेमी जोड़े ने रचाया विवाह, समाज ने किया बहिष्कार साथ ही दंड भी लगाया, फिर......



राजनांदगांव। छुरिया ब्लॉक के बखरूटोला में प्रेम विवाह के बाद एक परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय आकर न्याय की गुहार लगाई। अनुसूचित जाति परिवार का गांव है। जहां कुछ दबंगों ने इस परिवार का जीना हराम कर दिया है। पत्रकारवार्ता में परागा बाई ने बताया कि उनके बेटे सरोज दामले और राधिका साहू ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद गांव के देवसागर गुप्ता, चरण साहू, भीषण साहू, किशोर, रुपेंद्र, कुलदीप, महेंद्र, मोनू, महेंद्र साहू व दिलीप ने मिलकर ग्रामीण की बैठक करके पीड़ित युवक व पत्नी की पिटाई की। जातिसूचक गाली-गलौच भी देकर परिवार के दो घरों पर सामाजिक व सार्वजनिक प्रतिबंध लगा दिया गया। साथ ही सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। उक्त परिवार का साथ देने वालों को भी सामाजिक बहिष्कार व आर्थिक दंड का फरमान सुनाया गया है। पांच युवकों को सराज दामले का सहयोगी बताकर 25-25 हजार रुपए का दंड भी लिया गया है।