Breaking News :

घर में आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट; सामान हुआ जलकर खाक,बाप और बेटा झुलसे, मचा हड़कंप


बलौदाबाजार। गैस सिलेंडर फटने से घर में आग गई। दरअसल, भाटापारा के शक्ति वार्ड में स्थित एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से एक 10 का बच्चा और पिता घायल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी होते ही पास-पास के पड़ोसियों, नगर पालिका की टीम और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार भाटापारा के शक्ति वार्ड निवासी राजा मसीह के घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने में जुट गयी। बताया जा रहा कि, घर में लगी आग के बाद सिलेंडर फटा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में थे। इस घटना में 10 का बच्चा और पिता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के हॉस्पिटल लाया गया है। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल बड़ी जनहानि नहीं हुई है। भाटापारा शहर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।