Breaking News :

CG NEWS : उफनते नाले में बहे माँ और 2 बेटे की मौत, सभी का शव बरामद

जशपुर। जिले में तेज उफनते नाले में बहे महिला और उसके दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है। महला शनिवार को उफनते नाले में बह गई थी। इसके बाद रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को देर शाम में बरामद कर लिया था। वहीं महिला और उसका एक बच्चा लापता था। आज दोनों के शव को बरामद कर लिया गया। मृतिका का नाम सराईपानी निवासी सुमित्रा बाई है। 




जानकारी के अनुसार, घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के भड़िया गांव की है। महिला अपने बच्चों के साथ भड़िया में लगे साप्ताहिक बाजार गई हुई थी। बाजार से लौटते वक़्त रास्ते में पहाड़ी नाले को पार करते समय  दोनों बच्चो के साथ तेज बह रहे नाले में बह गई थी।