Breaking News :

काम-काज को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने वन विभाग के अधिकारियों पर जताई नाराजगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब दंतेवाड़ा जिले के लोगों के जीवन में परिवर्तन महसूस हो रहा है। लोग शांति की और लौट रहे हैं। व्यक्तिमूलक कामों और योजनाओ से यह सब संभव हुआ है। हमें एनीमिया के खिलाफ अभियान चलाना पड़ेगा, ताकि इसे जड़ से मिटाया जा सके। गौठानों का क्रियान्वयन पूरी शक्ति से करना होगा, इसके लिए वन विभाग को विशेष प्रयास करना होगा।


आवर्ती चराई के लिए छोटे नहीं बड़े रकबे में व्यवस्था की योजना बनाई जाए गौठान योजना में लापरवाही पर वन विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई अगली बार आऊंगा तो बस्तर में केवल आवर्ती चराई के फील्ड देखने जाऊंगा नक्सल समस्या केवल पुलिस की समस्या नही.. सबके समन्वित प्रयास से खत्म होगी अंदरूनी इलाको तक शासन की योजनाएं पहुच रही है प्रशासन गांव गांव तक पहुच रहा है लोगो को यहाँ रोजगार मिल है.. denex या खेती या स्व रोजगार से जोड़ा गया है तो नक्सली भर्ती में कमी आई है हमें गांव को यूनिट मान कर युवाओ को रोजगार से जोड़ना है आदिवासियों के बीच शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ रहा है बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य और अपनी जीवन शैली के लिए पूरे जगत में प्रसिद्ध है पर्यटकों को फिर से यहाँ बुलाना है। बस्तर को विकसित करना है