Breaking News :

22 जनवरीः जाने आज का राशिफल किन राशि वालों के किस्मत के सितारें चमकेंगे...पढे पूरी खबर..

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।


मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आज आप संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह आपको सही सलाह दें, तभी आप उस पर अमल करें। 


वृष राशि-आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई छोटी मोटी समस्या भी हो, तो आप डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आप जिन प्रयासों को करेंगे, उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। 


मिथुन राशि-आज आपकी एकाग्रता में कमी मानसिक रोग को बढ़ाएगी. सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इसके साथ ही ठहरने और सुरूचिपूर्ण भोजन का योग भी है। फिर भी, अपने विचारों और जुनून को नियंत्रण में रखें। लेकिन आप इन सब को नज़रअंदाज कर सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें।


कर्क राशि-आज नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर दूर हो सकता है. इस वजह से आपको अचानक नई समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। अधिक पानी पीने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हाथ में जोखिम लेने से बचें।


सिंह राशि-आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को यदि किसी से साझा करेंगे, तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको अपने आसपास छुपे हुए शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे। 


कन्या राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। नौकरी खोजने के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। मकान-भूमि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। 


तुला धनु-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। म‍ित्रों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।


वृश्चिक राशि-आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धनलाभ के अवसर म‍िलेंगे। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। तनाव से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


धनु राशि-मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। अधिकारों में वृद्धि भी होगी। मानसिक तनाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। तरक्‍की के अवसर म‍िलेंगे।


मकर राशि-आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीतेगा। आज आप अपने खास चीजों को संभाल कर रखें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश करेंगे, जोकि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। मन लगाकर किये गये कार्यो में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।


कुंभ राशि-आज आप व्यावहारिक रहेंगे। कंट्रक्शन का काम कर रहे लोगो को आज कोई बड़ा कॉट्रेक्ट मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रुके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।


मीन राशि-मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। मन परेशान रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता का सहयोग म‍िलेगा।