Breaking News :

चूल्हे पर खाना बनाती नजर आई दीपिका चिखलिया , आप भी देखें वीडियो

दीपिका चिखलिया यानि की रामानंद सागर की रामायण की माता सीता का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। उनकी वीडियो क्लिप ने लोगों को रामायण सीरियल के वनवास के दिनों की याद दिला दी है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में दीपिका चूल्हे पर खाना बनाती दिख रही हैं। दीपिका सिंपल लाइफ का मजा लेती दिख रही हैं। उनके फैन्स सवाल किया है कि वह क्या बना रही हैं।उन्होंने हैशटैग्स में लोगों को हिंट दी है कि चूल्हे पर क्या पक रहा है। दीपिका चिखलिया के फैन्स को उनकी ये वीडियो क्लिप काफी पसंद आ रही है।

पहले लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच रामायण सीरियल ने एक बार फिर से धूम मचाई थी। सीरियल के साथ लोगों ने इसके ऐक्टर्स को खोजना शुरू किया। सोशल मीडिया पर राम- अरुण गोविल, लक्ष्मण- सुनील लहरी और सीता- दीपिका चिखलिया काफी सर्च की गईं। अब उनके पोस्ट लोगों के बीच आते रहते हैं। दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें वह चूल्हे पर खाना बनाती दिख रही हैं।
इस क्लिप के साथ दीपिका ने हैशटैग्स में हिंट दी है, आलू-प्याज ग्रेवी करी। इस पोस्ट पर दीपिका को उनके फैन्स का खूब प्यार मिला है। लोगों ने उनसे पूछा है कि वह क्या बना रही हैं। एक ने कॉमेंट किया है, ये तो ऐसे लग रहा है जैसे आज फिर आप वन में ही खाना बन रहे हो। एक कॉमेंट है, जय हो सीता मैया पुराने दिनों की याद दिला दी। एक और फॉलोअर ने लिखा है, माते और ईधन लगाओ। कई लोगों ने राम-सीता का जयकारा लगाया है।