Breaking News :

सुरक्षाबलों ने 5 लाख का इनामी नक्सली को किया ढेर..

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल में नक्सलियों व DRG जवानों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पांच लाख का एक इनामी नक्सली मारा गया। नक्सली की पहचान ACM मेम्बर मुया मरकाम के रूप में की गई है। दंतेवाड़ा एसपी ने घटना की पुष्टि की है।


बता दें कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल मारजुम इलाके में माओवादियों के होने की खबर मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों को निकाला गया था। सुरक्षाबल को देख नक्सलियों द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई। जिसके जवाबी कार्यवाही के दौरान एक इनामी नक्सली मारा गया

 

SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दंतेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी टीम के साथ जबरदस्त फायरिंग हुई, जिसमें जवानों को कामयाबी मिली इससे जवानों के हौसले बुलंद है। तीनों जिले के एसटीएफ, डीआरजी व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी की गई थी। घटना स्थल पर खून के काफी धब्बे मिले हैं, जिसको देख कर यह प्रतीत होता है कि और भी नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए हैं। जिन्हें उनके साथी ले गए हैं क्षेत्र में अब भी सर्चिंग जारी है।