Breaking News :

CG: बेटी को लड़के से साथ देख पिता ने खोया आपा, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पिता गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में 3 दिनों से लापता लड़की की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। लड़की की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की का पिता ही था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।  



बता दे कि बीते 14 जुलाई को ग्राम कवई जमरगा में एक लड़की का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पता चला की 11 जुलाई को रथ यात्रा के दिन से गायब थी। इस पर जब लड़की के पिता से पूछताछ की गई तो उसने बताया की रथयात्रा के दिन से लड़की गायब है। उसने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 


इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता पड़ोसियों को शक था कि लड़की का बाप ही उसका हत्यारा है। इसपर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया। आरोपी शनिराम ने बताया की रथ यात्रा के दिन से उसकी लड़की गायब थी। उसका कई लड़कों के साथ संबंध था। इसे लेकर वह कई बार उसे डांट फटकार भी चूका था। रथयात्रा वाले दिन जब वह लड़की को ढूढ़ रहा था तो पता चला की वह एक लड़के के साथ शमशान की तरफ गई है। 

इसके बाद उसने डंडा लेकर शमशान की तरफ गया। वह जैसे ही शमशान के पास पंहुचा तो देखा की उसकी लड़की किसी लड़के साथ थी। 


पिता को देखकर लड़का मौके से भाग निकला। इसके बाद उसने गुस्से में लड़की के ऊपर डंडे से प्रहार करने लगा।  इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़की के मरने के बाद उसने हत्या को दूसरा रूप देने के लिए लड़की का पैंट निकालकर छुपा दिया। 


बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।