Breaking News :

CG NEWS : रथयात्रा से लौट रहे युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते चाकू से किया हमला, युवक की मौत

महासमुंद। जिले में रथयात्रा देखकर लौट रहे नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की जान ले ली। हत्या के कुछ घंटे के भीतर सरायपाली पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। वही आरोपियों की भगाने में मदद करने वाले उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार महलपारा निवासी दुष्यंत चौहान, लक्ष्मण चौहान और अंकित चौहान तीनों मेला देखने राजमहल मैदान सरायपाली गये थे। मेला से वापस लौटते समय गणेश जायसवाल निवासी संजयनगर सरायपाली ने पुरानी रंजिश को लेकर दुष्यंत चौहान (17 वर्ष) पर चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने के बाद योगेश जायसवाल के साथ आरोपी उसके मामा गांव ग्राम खैरगड़ी थाना सरिया भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के मामा के यहां दबिश दी तो वहां से भी फरार हो गया। पता तलाश के दौरान आरोपी को विग्नेश महापात्र के साथ बाइक से भागते देखा गया। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी गणेश जायसवाल को पुछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया। वहीं योगेश जायसवाल एवं विग्नेश महापात्र द्वारा आरोपी को भगाने में सहयोग करना पाया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके 2 सहयोगियों को ​गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपियों में गणेश जायसवाल पिता तीरथराम जायसवाल उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 संजयनगर थाना सरायपाली, 2. योगेश जायसवाल पिता तीरथराम जायसवाल उम्र 22 साल साकिन संजयनगर सरायपाली एवं 3. विग्नेश कुमार महापात्र पिता कन्हैया महापात्र उम्र 25 वर्ष साकिन खैरगढ़ी थाना सरिया जिला रायगढ शामिल है।