Breaking News :

21 जनवरी ः ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर देखे आप अपना राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन....

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


मेष राशि-आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित भाग दौड़ करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर भी ध्यान नहीं देंगे और अपने कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको बाद में परेशानी दे सकते हैं


वृष राशि-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में अपने किसी सहयोगी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी, जिसके कारण आपका कार्य आसानी से पूरा होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 


मिथुन राशि-आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, आज वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। परिवार में यदि आज कोई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा।


कर्क राशि-आज आप जो काम करेंगे वो पूरे होंगे और आपको सफलता के साथ-साथ प्रशंसा भी मिलेगी. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और आज का दिन आपके लिए इतना अनुकूल रहेगा कि आपको धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको दूसरों के अनावश्यक विवादों और विवादों से दूर रहने की कोशिश करनी होगी।

सिंह राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी, घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। घर में रिश्तेदार आते-जाते रहेंगे। साइंस के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। अत्यधिक यात्रा के कारण आज आप थकान महसूस करेंगे।


कन्या राशि-आज आप बौद्धिक कार्यों से धन अर्जित करेंगे. आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपके पास लोगों से मिलने और अपने शौक पूरा करने के लिए पर्याप्त खाली समय है। आपकी खुशी में कोई बाधा नहीं आएगी। आप जो नहीं जानते होंगे वह यह है कि आपके सकारात्मक विचार और व्यवहार आपके कार्यों में भी दिखाई देंगे।


तुला राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। शेयर और प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। 


वृश्चिक राशि-आज का दिन लाभदायी है। कायक्षेत्र में अच्छा माहौल रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में नयापन लाएंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा।


धनु राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति के योग हैं। 


मकर राशि-आज का दिन आपका किसी कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी गलत कार्य को ना करें या किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई डर सता सकता है। 


कुंभ राशि-आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप कुछ नया करने की सोचेंगे | लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं | आप कड़ी मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे | आपको संतान का सुख प्राप्त होगा | धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा | परिवार से मदद मिलेगी 

मीन राशि-आज आपका दिन थका देने वाला रहेगा. घर के कामों में हड़बड़ी रहेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज किसी को उधार देने से बचें। आज के दिन की शुरुआत कुछ मीठा खाकर करें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, अभी सर्दी है, इसलिए उन्हें ठंड से बचाकर रखें।