Breaking News :

पति संग रोमांटिक हुई देसी गर्ल, ब्लैक बिकीनी में आई नज़र

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी गिनती पावर कपल्स में होती है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार इजहार करते रहते हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लास वेगास में रहती हैं, जहां से अक्सर वह अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार वह लास वेगास से दूर अपने पति के साथ एक रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


सोशल मीडिया पर छाए प्रियंका-निक 

प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ एक स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ एक बार फिर अपनी और निक की कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह पति निक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। जहां पहली फोटो में प्रियंका, निक को किस करती हुई दिख रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों यॉट पर समय बिता रहे हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।


खुशी से झूमे फैंस 

प्रियंका और निक की वेकेशन से वायरल होती इन तस्वीरों में दोनों बहुत प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों के प्यार के साथ-साथ फैंस प्रियंका का बिकीनी लुक देख भी उनके कायल हो रहे हैं। ब्लैक बिकीनी और शॉर्ट्स में अभिनेत्री की टोन्ड फिगर और कर्व्स देख सब उनकी बॉडी की भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"लवली कपल।" तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"क्यूट।" कई अन्य लोग दोनों को लव बर्ड्स बुला रहे हैं।