Breaking News :

बालों के लिए फायदेमंद है घी, यहां जानिए घी के 5 DIY हैक्स

हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल काले और घने बने रहें। इसके लिए वे सभी प्रकार के प्रोडक्ट्स अपनाने को तैयार रहते हैं। हालांकि, कई बार ये प्रोडक्ट्स उनके लिए हानिकारक भी सिद्ध हो जाते हैं। ऐसे में यदि हम कहें कि उनकी जगह बालों में घी लगाया जाए, तो यह सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे, लेकिन आज हमको बालों के लिए घी के फायदे बताएंगे, तो फिर आप भी इस बात के लिए हामी भरने लगेंगे। तो चलिए बिना देर किए जानिए सिर में देसी घी लगाने के फायदे। 


क्या बालों के लिए घी अच्छा है?

बालों में घी लगाना अच्छा माना जा सकता है। असल में, घी बालों को रूसी से बचाए रखने में सहायता कर सकता है। इससे जुड़े एक रिसर्च की मानें तो अगर घी का प्रयोग अन्य सामग्रियों के साथ किया जाए, तो यह मालसेजिया फुरफुर नामक फंगस को बढ़ने से रोक सकता है। बता दें कि मालासेजिया फुरफुर फंगस को डैंड्रफ की एक मुख्य वजह माना जाता है।


इतना ही नहीं, घी में एंटीमाइक्रोबियल यानी बैक्टीरिया और फंगस दोनों से लड़ने वाले गुण होते हैं। इसका यह गुण भी बालों को रूसी की परेशानी से बचाए रखने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, एक अन्य रिसर्च में बताया गया है कि घी में विटामिन-A और विटामिन-E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं।


वहीं, NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च की मानें तो झड़ते बालों की परेशानी को कम करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए विटामिन- A और E दोनों ही आवश्यक पोषक तत्व हैं। इस रिसर्च में घी के सेवन की बात कही गई। ऐसे में यह माना जा सकता है कि हेयर लॉस की परेशानी को दूर कर हेयर ग्रोथ के लिए घी का सेवन करना भी बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


यहां जानिए बालों में घी लगाने के फायदे

यहां हम घी में मौजूद कुछ खास गुणों के आधार पर बालों में घी लगाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। फिलहाल, इस विषय के संबंध में रिसर्च कम उपलब्ध हैं। ऐसे में यहां दी गई जानकारी व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर भी है।



1 बालों को मुलायम बनाता है

बालों में घी लगाने से बाल मुलायम बने रह सकते हैं। असल में, घी फैटी एसिड से बना होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पोषण व नमी प्रदान कराता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-A, E और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं। एक अन्य रिसर्च में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि घी में स्मूद और ल्यूबरिकेट यानी मुलायम करने की क्षमता होती है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि बालों में घी लगाने से उसकी नमी बरकरार रह सकती है, जिससे बाल मुलायम बने रह सकते हैं।


2 डैंड्रफ कम करने में मददगार

डैंड्रफ इस मौसम की आम परेशानी है, अधिकतर लोग इससे परेशान रहते हैं। वहीं, इस परेशानी से निजात पाने के लिए घी का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है। असल में, बालों में डैंड्रफ का एक मुख्य वजह मालासेजिया फुरफुर फंगस को माना गया है। अगर घी का प्रयोग कुछ अन्य सामग्रियों के साथ किया जाए, तो यह मालसेजिया फुरफुर नामक फंगस को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।


3 हेयर टेक्सचर में सुधार करता है

घी के प्रयोग से हेयर टेक्सचर में भी सुधार किया जा सकता है। घी विटामिन-E से समृद्ध होता है। वहीं, विटामिन-ई केराटिन को बढ़ावा देने में सहायक माना जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। असल मे, केराटिन बालों का एक प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है।


4 बालों को सुलझाने में मददगार

घी के उपयोग से बालों के उलझने की भी समस्या कम हो सकती है। असल में, घी त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकता है। इससे बाल मुलायम बने रह सकते हैं। ऐसे में बालों को सुलझाने में कम समस्या हो सकती है।


5 स्कैल्प इंफेक्शन में मददगार

बालों में देसी घी लगाने के फायदों में स्कैल्प इंफेक्शन से राहत पाना भी शामिल है। बता दें कि घी वसायुक्त डेयरी उत्पाद है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद कई कंपाउंड एंटी-माइक्रोबियल गुण प्रदर्शित कर सकते हैं, जो बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।


6 हेयर ग्रोथ में मददगार

बालों के अच्छे ग्रोथ के लिए भी घी उपयोगी साबित हो सकता है। NCBI की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च की मानें तो बालों के विकास में बढ़ावा देने के लिए विटामिन-A व E जैसे कई पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वहीं, घी में विटामिन-A व E प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि बालों के विकास में घी मदद कर सकता है।



7 समय से पहले बाल सफेद होने से बचाता है

समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाने के लिए भी घी को फायदेमंद माना जा सकता है। असल में, सूरज की हानिकारक किरणें बालों के प्रोटीन (केराटिन) को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही इन किरणों का असर बालों की रंगत पर भी पड़ सकता है। वहीं, घी विटामिन-E से भरपूर होता है। जैसा कि हमने लेख में बताया कि विटामिन-E बालों में मौजूद केराटिन को बढ़ावा दे सकता है। इससे बालों की कोशिकाओं को होने वाली क्षति से बचाया जा सकता है।


यहां जानिए कैसे करना है बालों के लिए घी का उपयोग

1 सादा देसी घी लगाने का फायदा

बालों में देसी घी लगाने के फायदे तो आप जान ही चुके हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि बालों के लिए घी का उपयोग कैसे किया जाए। इसलिए, यहां हम क्रमवार तरीके से बता रहे हैं कि अन्य सामग्रियों के साथ बालों के लिए घी का उपयोग कैसे कर सकते हैं :


सामग्री- 3 से 4 चम्मच घी, शॉवर कैप


प्रयोग करने का तरीका


सबसे पहले घी को गुनगुना कर लें।

अब बालों को छोटे-छोटे भाग में बांट लें।

फिर हाथों की उंगलियों की मदद से जड़ से लेकर पूरे बाल में घी लगाएं।

बालों में जब घी अच्छी तरह से लग जाए, तो शॉवर कैप पहन लें।

फिर 20 मिनट तक बालों में ऐसे ही कैप को लगा रहने दें।

इसके बाद बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें।

15 दिन में एक बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


कैसे है लाभकारी- इसमें कोई शक नहीं कि बालों के लिए घी के अनगित फायदे हैं। जैसा कि हमने लेख में बताया कि घी में स्मूद व लुब्रिकेटेड यानी मुलायम करने के अलावा पोषण देने के गुण मौजूद होते है। ऐसे में इसका प्रयोग बालों को मुलायम और मजबूत बनाए रखने में किया जा सकता है। इसके अलावा, घी में एंटी माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होता है। यह बालों को बैक्टीरिया और फंगस के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में लाभकारी सिद्ध हो सकता है।


2 घी, बादाम का तेल व नींबू

सामग्री- 2 से 3 चम्मच घी (पिघला हुआ), 2 चम्मच बादाम का तेल, 1 चम्मच नींबू का रस


प्रयोग करने का तरीका


एक बाउल में तीनों सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।

इसके बाद बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।

फिर इस मिश्रण को स्कैल्प और पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं।

बालों में मिश्रण लगाने के बाद कुछ मिनट तक अच्छे से सिर की मालिश करें।

फिर इसे 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।

इसके बाद बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें।

इस हेयर मास्क का इस्तेमाल दो हफ्ते में एक बार किया जा सकता है।


कैसे है लाभकारी– बालों के लिए बादाम का तेल और नींबू का रस दोनों बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। बताया जाता है कि बादाम का तेल विटामिन-E से भरपूर होता है, जो बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के साथ-साथ बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।


वहीं, अगर बात करें बालों के लिए नींबू के रस के फायदों की तो बता दें कि नींबू का रस रूसी की समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ बालों का झड़ना भी कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। वहीं, सिर में देसी घी लगाने के फायदे तो हम लेख में पहले ही बता चुके हैं।


3 घी और ऑलिव ऑयल

सामग्री- 2 बड़े चम्मच घी, 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, शॉवर कैप


प्रयोग करने का तरीका


सबसे पहले एक बाउल में घी और ऑलिव ऑयल मिलाकर उसे गुनगुना कर लें।

अब इस मिश्रण को स्कैल्प सहित पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं।

फिर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से सिर की मालिश करें।

इसके बाद सिर को शॉवर कैप से कवर कर लें और 20 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दें।

अंत में बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें।

हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।


कैसे है लाभकारी- बालों में घी लगाने के फायदे तो है ही, वहीं अगर इसमें ऑलिव ऑयल मिला दिया जाए, तो यह और भी गुणकारी हो सकता है। दरअसल, बालों के लिए ऑलिव ऑयल के भी कई सारे लाभ हैं। इसमें मौजूद ओलयूरोपिन नामक तत्व बालों के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।


इसके अलावा, NCBI की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, जैतून का तेल दो मुंहे बालों के साथ-साथ हेयर लॉस व डैमेज हेयर की समस्या को भी कम कर सकता है। वहीं, बालों में घी लगाने के लाभों की चर्चा तो हम लेख में कर ही चुके हैं।