Breaking News :

नाबालिग युवती को भगा ले गया युवक, शादी का झांसा देकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म, अब हुआ गिरफ्तार


रायपुर। 6 साल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स शादी करने का झांसा देकर नाबालिग को भागकर ले गया था। आरोपी लगातार 6 साल से लगातार दुष्कर्म करता रहा। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के प्रार्थिया निवासी उरला रायपुर ने 6 फरवरी 2017 को थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी घर से बिना बताये कहीं चली गई थी, जो वापस नहीं आयी है। अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज किया गया था।


घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस टीम के सदस्यों को प्रार्थिया के पुत्री के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया की विष्णु प्रसाद डागर उसे शादी का प्रलोभन देकर ले गया था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा पिछले 6 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी विष्णु प्रसाद डागर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी – विष्णु प्रसाद डागर पिता राम लाल डागर उम्र 37 साल निवासी लिमाधीहान थाना लिमाधीहान जिला राजगढ़ (म.प्र.)। हल पता- ई.डब्ल्यू.एस. 337 फेस 5 पार्ट 2 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना अयोध्या भोपाल (म.प्र.)।