Breaking News :

छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा- अब शांति की ओर लौट रहा है बस्तर

रायपुर। दंतेवाड़ा में समीक्षा बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा कि दंतेवाड़ा की यात्रा होश संभालने से कर रहा हूँ। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने यहाँ के दौरे बढ़ाए। दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं। मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है। अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी लेकिन अब denex और दूसरी चीज़ों के लिए जाना जा रहा है। हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला, महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रुपये में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, भाई-चारे की जगह है। दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा मुर्गा-लड़ाई के लिए प्रसिद्ध था। अब लोग ख़ून-ख़राबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं। भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की है। लोगों की सोच की उड़ान तेज़ हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति विकास पर जोर दे रही है।