Breaking News :

बेटी के साथ प्रियंका चोपड़ा का फनी वीडियो देख फैंस के होश उड़ गए


मूवी : खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल लेवल की स्टार हैं। पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में यह एक्ट्रेस इंडिया पहुंचीं, जहां उन्होंने कजिन परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी में शिरकत की। प्रियंका इस दौरान काफी रिलैक्स और मस्तीभरे मूड में नजर आईं। परिणीति की सगाई के बाद एक्ट्रेस ने मालती के साथ मदर्स डे एंजॉय किया। निक जोनस ने मदर्स डे के मौके पर अपनी पत्नी प्रियंका के लिए स्वीट मेसेज शेयर किया। उन्होंने मालती के साथ प्रियंका की क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें मालती अपनी मां के कंधे पर बैठी मुस्कुरा रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''हैप्पी मदर्स डे माय लव। आप बहुत अच्छी मां हो। आपकी वजह से हर दिन मेरा और मालती मैरी का दिन अच्छा बीतता है।'' इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें प्रियंका, मालती के साथ दौड़ लगाते हुए रोड क्रॉस करती देखी जा सकती हैं। इस दौरान मालती की हंसी देखने लायक है। प्रियंका के लिए निक का यह स्वीट रोमांटिक मेसेज उनके फैंस को काफी पसंद आया। सभी ने इस ब्यूटिफुल जोड़ी की केमेस्ट्री की तारीफ की।