Breaking News :

सीएम साय की आज दो जिलों में चुनावी जनसभाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों का दौरे कर रहे हैं और अप्रत्यशियों की नामांकन रैली में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम साय आज दोपहर 12:30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और यहां रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की नामांकन रैली में शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय यहां जनता से भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से चुनाव जितवाने की अपील जनता से करेंगे। वहीं इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय दोपहर 2:30 बजे महासमुंद के सराईपाली पहुंचेंगे। सीएम साय सराईपाली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।