Breaking News :

CG -शराब में जहर मिलाकर बॉयफ्रेंड को पिलाया, बोली अब तेरा समय आ गया है. मैंने तेरे जहर मिला....मैं जिससे चाहूं शादी कर सकती हूं

कोरबा। जिले में एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज करा रहे एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका पर जहर देने का आरोप लगाया है। लड़के का कहना है कि उसकी प्रेमिका की सगाई हो गई है। वह किसी और से शादी करना चाहती है। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी से रोक रहा था। इसी के चलते युवती ने लड़के को शराब में जहर मिलाकर पिला दी है। फिलहाल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है। 


जानकारी के अनुसार, युवक का नाम संजय कुमार (31) है । युवक की शादी हो चुकी है। 6 साल से वह अपनी पत्नी से अलग रहता था। कुछ महीने पहले ही संजय की मुलाकात एक लड़की से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। सब ठीक चल रहा था। इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी। 

इसकी जानकारी जैसे ही संजय को लगी तो वह लड़की को किसी और से शादी ना करने की बात कही। इस पर लड़की नहीं मानी। इसके बाद संजय ने लड़की को इंदिरा स्टेडियम बुलाया। संजय साथ में शराब की बोतल व डिस्पोजल लेकर आया। लड़की आई और उसने संजय से कहा कि वो उसके लिए भी कुछ खाने को लाए। आरोप है कि संजय के जाने के बाद लड़की ने उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिला दी। जिसे पीते ही मैं बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान मैंने खुद को उठाने को कहा। लेकिन उसने ये कहते हुए छोड़ दिया कि "अब तेरा समय आ गया है। मैंने तेरे शराब में जहर मिला दिया है, मैं जिससे चाहूं शादी कर सकती हूं। " ये कहते हुए वो वहां से भाग निकली। किसी तरह संजय अस्पताल पहुंचा। इसके बाद उसे याद नहीं। सुबह होश आया तो खुद को जिला अस्पताल के वार्ड में पाया। होश आते ही युवक ने थाने जाकर लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।