Breaking News :

जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर..

 बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुरदा पहाड़ी के पास आज सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ होने की ख़बर सामने आई है। इस मुठभेड़ के दौरान 2 महिला नक्सली मारे गए हैं। इसके साथ ही सर्चिंग के दौरान 10 से ज्यादा बंदूकें, पिस्टल समेत भारी मात्रा में बारूद बरामद की गई है।


जानकारी के अनुसार, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 222 बटालियन के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है। दुरदा की पहाड़ी में जवानों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।

मौके की तलाश के दौरान दो वर्दीधारी महिला नक्सलियों की लाश मिली, जिसकी पतासाजी की जा रही है। इसके साथ घटनास्थल के लिए अतिरिक्त फोर्स रवाना किया गया है।