Breaking News :

रेल पटरी पर पेड़ गिरने से 2 घंटे तक थमी रही रेल की पहिया

जगदलपुर। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन के किरंदुल रेलखंड के कुम्हारसोडरा स्टेशन यार्ड में मंगलवार सुबह पेड़ गिरने से अप लाइन पर लगभग दो घंटे रेल आवागमन बंद रहा। विशाखापट्नम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस को एक घंटे नजदीकी सिलकझोडी स्टेशन में रोकना पड़ा। घटना सुबह 4.30 बजे हुई। बारिश के दौरान रेलमार्ग की किनारे पेड़ उखाड़कर पटरी पर गिर गया। पेड़ को काटकर पटरी से हटाने के बाद 6.50 बजे मार्ग बहाल हुआ। बता दें कि दो दिन पहले रविवार को किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर जगदलपुर से 84 किलोमीटर दूर पड़ोसी राज्य ओडिशा में लैंड स्लाइडिंग के कारण कोरापुट रेलखंड करीब डेढ़ घंटा रेल आवागमन बाधित हो गया था। इसके कारण भुवनेश्वर से जगदलपुर आ रही हीराखंड एक्सप्रेस को जरती स्टेशन में एक घंटा से अधिक समय तक रोकना पड़ा। मालगाड़ियां भी घटनास्थल के आसपास नजदीकी स्टेशनों में खड़ी रही। घटना सुबह 9.40 बजे मल्लीगुड़ा और जरती स्टेशन के बीच हुई। यहां रेलमार्ग के दोनों ओर अनंतगिरी घाट की ऊंची पहाड़ियां है।