Breaking News :

दहेज़ के लिए पति की शर्मनाक करतूत, छोटे भाई से करवाया पत्नी का रेप


गरियाबंद। जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने अपने पति, उसकी दूसरी बीवी और देवर पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि पति और उसकी दूसरी बीवी ने देवर से उसका रेप करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले जुलाई 2022 में ही उसकी शादी संजय से हुई थी। पति दहेज मांगता था जोकि उसके मायके वाले दे नहीं पा रहे थे। शादी से डेढ़ माह बाद ही पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ खूब मारपीट की गई।


इसी बीच 4 अक्टूबर को संजय ने दूसरी बीवी के साथ मिलकर पहले तो उससे मारपीट की। फिर उसके हाथ-पैर पकड़े और देवर तुमेश्वर से रेप करवाया। देवर को ऐसा करने के लिए संजय ने ही कहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।