Breaking News :

13 फरवरी : क्या कहता आप के किस्मत के सितारे , देखे मेष से लेकर मीन राशि का हाल..

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 13 फरवरी 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 13 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…


मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवसाय के रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बाहरी भोजन से परहेज बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। 


वृष राशि-आज का दिन आपके व्यक्तित्व में कुछ आकर्षण देखा जा सकता है। आज आपकी कोई दिली इच्छा भी पूरी होगी। आज आपकी बहन के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जो लोग अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित थे, आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी। 


मिथुन राशि -बच्चों के साथ खेलना एक शानदार और सुकून देने वाला अनुभव होगा। प्राप्त धन आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहेगा। गृहस्थ जीवन सुखमय और सुखमय रहेगा। प्यार का बुखार सिर पर चढ़ने को तैयार है। उस का अनुभव करें। आपकी संवाद और काम करने की क्षमता कारगर साबित होगी।


कर्क राशि-आज हम अपने जीवन की किसी बड़ी समस्या को सुलझाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इसमें आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। मन को विचलित न होने दें। एकाग्र मन से पढ़ाई करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे


सिंह राशि- वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।


कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं झगड़ों से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। क्रोध की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। संतान को कष्ट होगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंताएं बढ़ेंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।


तुला राशि-आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरूरी कार्यो को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जाएंगे। इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। 


वृश्चिक राशि-आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ मांगलिक कार्य का आयोजन करेगें। किसी पुराने दोस्त से बात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। 


धनु राशि-आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। किसी भी कार्य में आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम ऊंचा होगा। 


मकर राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। तनाव से बचें।


कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें।

मीन राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।