Breaking News :

किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का गोरखधंधा, तीन कॉलगर्ल समेत 6 गिरफ्तार



बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आयी है, जहां पुलिस ने देह व्यापर के अवैध धंधे में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों युवक जांजगीर जिले के बताये जा रहे है वहीं तीनों महिलाए कॉलगर्ल बताई जा रही है। जिस्मफरोशी का यह धंधा किराए के घर में चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने कार्यवाही की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि नगर निगम कॉलोनी महाराणा चौक में किराए के मकान में देह व्यापार किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सही समय का इंतजार कर रही थी, जिसके बाद आज सूचना मिलने पर सिविल लाइन स्टाफ ने रेड कार्रवाई की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।