Breaking News :

कोटा में सरकारी शिक्षिक की हत्या का खुलासा, बेटी ने 50 हजार रुपये देकर प्रेमी की हत्या करवा दी


राजस्थान की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आ रहीं है। कोटा में 25 जून को सरकारी अध्यापक हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामला कोटा जिले के बूढादित थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि 19 साल की बेटी ने अपने टीचर पिता की पैस देकर हत्या करवाई है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने प्रेमी को 50 हजार रूपए भी दिए है।पुलिस ने बेटी, उसके प्रेमी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोटा में 25 जून को हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है। पुलिस ने दावा किया है कि शिक्षक नशेड़ी था। इसकी वजह से वह कर्ज में डूब गया था। लगातार वसूली वाले घर पर आते थे। कर्जा चुकाने के लिए वह अपना मकान बेचना चाह रहा था। यह बात बेटी को मंजूर नहीं थी। इसी वजह से बेटी ने पिता को मरवा दिया।


ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया राजेंद्र मीणा की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी की बेटी शिवानी है। दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती हैं। राजेंद्र मीणा का एक मकान सुल्तानपुर में है। दूसरा मकान बिसलाई गांव में है। गांव में दूसरी पत्नी रहती है। सुल्तानपुर वाले मकान में शिवानी अपनी मां सुगना के साथ रहती है। नशे की लत के कारण कर्ज में डूबा राजेंद्र सुल्तानपुर वाला मकान बेचना चाह रहा था। यह घर पहली पत्नी के नाम से है। कर्ज देने वाला तकादा करने इसी घर में आया करते थे। इससे शिवानी परेशान थी। नाराज होकर उसने पिता राजेंद्र से बात करनी तक बंद कर दी थी।


सुल्तानपुर वाला मकान बेचने की जानकारी शिवानी को हुई तो वह नाराज हो गई। कोई और रास्ता नहीं दिखा तो उसने राजेंद्र मीणा को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। इसके लिए अपने प्रेमी अतुल मीणा को साथ मिलाया। अतुल ने हत्या के लिए 5-6 लड़कों को साथ लेने की बात कही और पैसे मांगे। तब शिवानी ने 50 हजार रुपए देकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस हत्या में शामिल बेटी और प्रेमी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेंगा।