Breaking News :

तलाब में डुबने से हुई 15 वर्षीय बच्चे की मौत..

न्यायधानी में 15 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत होने की ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रियांशु द्विवेदी (15) रोज़ाना की तरह अपने दोस्त के साथ कुत्ता घुमाने तालाब की ओर गया था। इस बीच उन्होंने तालाब में नहाने के लिए छलांग लगाया। फिर अधिक गहराई होने के चलते वह डूब गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ उक्त घटना बीते शुक्रवार की सुबह करीब 8-9 बजे की है। मृतक प्रियांशु अपने दोस्त नितिन दास (11) के साथ कुत्ते को लेकर घर से निकला था। इस दौरान दोनों तालाब की ओर चले गए। तालाब में प्रियांशु कपड़े उतारकर पचरी से कूद गया। उसे गहराई का आभास नहीं था और वह डूब गया। कुछ देर तक बाहर नहीं निकला, तब नितिन ने कपड़े उतारे और उसे ढूंढ़ने लगा पर पता नहीं चला।

इस घटना के बाद दोस्त ने तालाब के आसपास मौजूद लोगों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची और नगर सेना के गोताखोरों की मदद से क़रीब 2 घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।