Breaking News :

21 साल के लड़के ने की 52 साल की महिला से शादी


उत्तर प्रदेश। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक बेमेल जोड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक 21 साल के लड़के ने अपनी आंटी की उम्र की महिला से ब्याह रचाया। जहां इस वीडियो को देखकर लोग कलयुग के अंतिम चरण होने के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है। दरअसल, ये वीडियो स्क्रिप्टेड था। टेकप्रकाश नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शादियों ये जुड़े ऐसे में और भी कई स्क्रिप्टेड वीडियो पब्लिश किए हैं। 


इस वीडियो में जोड़े के रूप में दिखाई देने वाले लोगों ने अन्य स्क्रिप्टेड वीडियो में अन्य लोगों के जोड़े के रूप में भी काम किया है। तो पोस्ट में किया गया दावा गलत है। इसी चैनल पर वायरल वीडियो में दिख रहे लड़के का एक और वीडियो मिला। इसमें देखा जा सकता है कि दो लड़कियां बोल रही हैं कि वह इस लड़के से शादी करने के लिए तैयार हैं। चैनल पर मौजूद सभी वीडियो को चेक करने पर पता चलता है कि ये सभी वीडियो रियल नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड हैं। वीडियो में देख रहे लोगों को कई और वीडियो में अलग-अलग भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रियल नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड यानी फेक है।