Breaking News :

क्रिसमस में रंगों का क्या होता है महत्व, जानें


रायपुर। क्रिसमस का त्योहार बस अब तीन दिन के बाद यानी की दिनांक 25 दिसंबर को है, इस दिन प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. वहीं अगर क्रिसमस के डेकोरेशन में इस्तेमाल रंगों के बारे में बात की जाए, तो इस त्योहार में चार खास रंग होते हैं. जैसे लाल, हरा, सफेद और सुनहरा. इन रंगों के भी बेहद खास मायने होते हैं, तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में क्रिसमस में इस्तेमाल रंगों के बारे में बताएं, जिनके क्या मायने होते हैं.



क्रिसमस में रंगों का क्या होता है महत्व 


1. लाल रंग का महत्व क्रिसमस में लाल रंग का खास इस्तेमाल किया जाता है, साज-सजावट से लेकर सांता क्लॉज के कपड़े ये सभी लाल रंग के होते हैं. लाल रंग प्रभु ईसा मसीह के खून का प्रतिनिधित्व करता है. दूसरी तरफ ये प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है. जो खुशियां बांटता है, प्यार बांटता है.


2.हरा रंग का महत्व हरा रंग प्रभु ईसा मसीह के जीव


3.सुनहरा रंग का महत्व सुनहरा रंग उपहार देने का प्रतीक माना जाता है. यह रंग इस बात का संदेश देता है कि पूरे दुनिया में सब लोग एक समान है, दूसरी तरफ ये रंग खुशियों का प्रतीक भी माना जाता है.


 4.सफेद रंग का महत्व सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. ये पवित्रता का भी संदेश देता है. इसके अलावा सफेद रंग ये भी दर्शाता है कि हमें कोई भी काम शांतिपूर्वक होकर करनी चाहिए. कभी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए.