Breaking News :

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: किराये के मकान में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध,अब शादी से मुकरा,आरोपी गिरफ्तार



राजिम। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार किराये के मकान में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस ने धारा 376(2)(n) मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।


पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19-5-2022 से 25-5-2022 तक आरोपी दुर्गेश साहू उम्र 22 साल शादी का झांसा देकर कई बार तहसील राजिम के पास झोपडीनुमा मकान व गोबरा नवापारा में किराये के मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।