Breaking News :

28 जनवरीः जाने आज आप के किस्मत के सितारे क्या कहते, देखे पूरी मेष लेकर मीन राशिफल

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है.दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।


मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज आपको यदि कोई पहले से रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आप अपने कुछ कामों को आगे के लिए भी चला सकते हैं


वृष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं


मिथुन राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा. इस राशि के लोगों को उधार लेने और देने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं क्योंकि उनके पास आपके लिए कोई अच्छी खबर हो सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज मिठाइयों पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा।


कर्क राशि-अपनी रचनात्मकता और कार्य क्षमता के प्रयोग से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. इनका उपयोग आप आर्थिक लाभ पाने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में यह आपको कंपनी में महत्वपूर्ण पद भी दिला सकता है। फैशन डिजाइनरों को भी अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए।


सिंह राशि-आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। अपने कार्यो में कामयाबी का परचम लहराएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पढ़ाई में अच्छे परफॉर्मेंस को देखते हुए आपके टीचर्स आपको आज क्लास में सम्मानित करेंगे। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप समाजिक कार्यो में सहयोग देने की सोच रहे है


कन्या राशि-आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज विरोधी भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको फायदा होगा। बच्चों का ज्यादा समय आज सोशल मीडिया पर बीतेगा, अच्छा रहेगा पढाई पर ध्यान 



तुला राशि -मन अशान्त रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र से धन प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संचित धन की हानि हो सकती है। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक राशि-बातचीत में सन्तुलित रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।संचित धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।


धनु राशि-आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट्स लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा होगी।


मकर राशि-आज आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में सोच समझ कर ही निर्णय लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे।


कुंभ राशि-आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों से जुड़ी समस्या आज समाप्त हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। 


मीन राशि-आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आज उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने व्यवसाय में आ रही परेशानियों को हल करने के लिए अपने पिताजी से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को करते हैं, उन्हें आज मन मुताबिक लाभ मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।