Breaking News :

मर्डर या सुसाइड; प्रेमी जोड़े की गमछे से बधी मिली लाश, 48 घंटे से थे लापता


दुर्ग। जिले के भिलाई में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। दोनों की लाश एक गमछे से बंधी हुई थी। घटना महमरा एनीकट के पास की है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों का एक दूसरे के साथ प्रेम सम्बन्ध था। इसे लेकर लड़की के घर वाले राजी नहीं थे। हालांकि इन दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को फेका है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के राज से पर्दा उठेगा। बताया जा रहा हुई कि दोनों भिलाई में ही रहते थे।


जानकारी के अनुसार, युवक मजदूरी का काम करता था। वही युवती एक संपन्न परिवार से तालुक रखती थी। वह मूलतः बिहार की रहने वाली थी। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने लड़की को उसके पैतृक गाँव बिहार भेज दिया। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे से लगातार संपर्क में रहे। इसी बीच लड़की के परिजनों ने उसे काफी समझाया। लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी। इसी बीच मौका पाकर लड़की बिहार से ट्रेन पकड़ककर भाग आयी। वो लड़के से लगातार संपर्क में थी। भिलाई स्टेशन पहुंचने के साथ ही लड़की और लड़का दोनों भाग गये।


वही आज सुबह उन दोनों का शव लाश मिली। सुबह अचानक से लोगों ने दो तैरती हुई लाश देखी, इसकेबाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जांच में पता चला कि युवक-युवती को आखिरी बार स्टेशन के आसपास देखा गया था। दोनों की लाश गमछे से बधी हुई थी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि दोनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। इसका राज अभी खुलना बाकी है।