Breaking News :

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: छत्तीसगढ़ में 2 घंटे में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, पढ़े पूरी खबरे



रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है. इस बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. जहां 2 घंटे में ही 56% वोटिंग हो गई है. दरअसल छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एक बूथ बनाया गया है। यहां शाम के 4 बजे तक मतदान होना है। उसके बाद मतपेटी दिल्ली ले जाई जाएगी। इस चुनाव में प्रतिनिधि वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 11.10 बजे राजीव भवन पहुंचे। उसी दौरान मंत्री रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, रुद्र कुमार गुरु, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अंबिका सिंहदेव, ममता चंद्राकर आदि मंत्री विधायक भी प्रदेश पदाधिकारी भी मतदान के लिए पहुंचे। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, यह मतदान कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के मजबूती का प्रमाण है।