Breaking News :

CG: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की का शव फंदे से लटकता मिला है। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। लड़की के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। 



जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के रोगदा गांव निवासी लड़की अपनी बहन के साथ रहती थी। माता पिता रोजी रोटी की तलाश में यूपी के अयोध्या गए हुए हैं। वह हमेशा की तरह स्कूल से आई थी। उस वक़्त घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन शाम 6 बजे घर पहुंची तब कमरे में अपनी बहन को रस्सी में फांसी लगाकर लटकते देखा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।  ग्रामीणों ने सरपंच के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट के बाद ही  केस में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।