Breaking News :

CG NEWS: पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी माओवादी ढेर, कई घायल

सुकमा।  जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी माओवादी मारा गया है। मारे गए माओवादी की पहचान एरिया कमेटी मेंबर कमलेश के रूप में हुई है। उसपर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है। 


जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन मानसून के तहत DRG के जवानों को सर्चिंग पर निकले थे। जवान जब मनकापाल के जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से हे छुपकर बैठे  माओवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे हुई इस गोला बारी में एक माओवादी ढेर हो गया। मुठभेड़ स्थल पर कई जगह खून के धब्बे के भी निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं।