Breaking News :

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को कांकेर पुलिस ने किया सम्मानित

कांकेर। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला के आदेशानुसार 8 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांकेर पुलिस द्वारा “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान की महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑडिटोरियम शासकीय नरहरदेव स्कूल कांकेर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को कांकेर पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया।

संपूर्ण कार्य क्रम के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर साव एवं उप पुलिस अधीक्षक नुपूर उपाध्याय ने बताया कि चार दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08.03.2024 से 11.03.2024 तक तक किया जावेगा जिसके अंतर्गत आज प्रथम दिवस सरोज जीतेन्द्र ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष एवं शालिनी राजपूत प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के विशेष आतिथ्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में महिला हस्तियों की उपस्थिति में ख्याति प्राप्त महिलाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया व तत्पश्चात जागरुकता रैली का आयोजन किया गया, द्वितीय दिवस शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना आदि की जानकारी दी जावेगी।

तृतीय दिवस जनजाति एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को मानव तस्करी, कैरियर गाइडेंस, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही प्रताड़ना, नशामुक्ति से संबंधित जानकारी प्रदान की जायेगी। चतुर्थ दिवस में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए खेलकूद, निबंध, कविता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम में महिला सेल, रक्षा टीम, जिला अपराध अभिलेख शाखा, यातायात शाखा, सायबर सेल के साथ शासकीय नरहरदेव स्कूल कांकेर का विशेष योगदान रहा।