Breaking News :

छत्तीसगढ़ राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरु, मौसम विभाग की चेतावनी, इतने समय तक घर से बाहर न निकलने की दी हिदायत …


रायपुर। छत्तीसगढ़, बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरु हो चुका है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है और सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलने की हिदायत दी है। राजधानी रायपुर में भी चिलचिलाती धूप ने सबको परेशान कर दिया है। रायपुर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है।


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा,अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की ही संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम से गर्म व शुष्क हवाएं आ रही है,इनके प्रभाव से ही गर्मी बढ़ी है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की सम्भावना है। बता दें कि, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी कर दी गई है।