Breaking News :

हरियाणा में PM Modi की जीत का स्ट्राइक रेट 75%, चार सीटों पर रैली की, जिसमें से 3 पर बीजेपी जीती, जानिए कौन एक सीट गंवाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। दोपहर 1.30 बजे तक के रुझानों में हरियाणा में बीजेपी (BJP) की हैट्रिक लगती हुई दिख रही है। हरियाणा की 90 सीटों में से बीजेपी 51 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की जीत का स्ट्राइक रेट 75% रहा। प्रधानमंत्री ने हरियाणा में चार सीटों पर चुनावी सभाएं की, जिसमें से तीन पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं एक सीट पर भाजपा को हार मिली है। हालांकि ये बीजेपी के बागी नेता है। ऐसे में संभावना जताई वो भी बीजेपी में ही शामिल हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की लाडवा विधानसभा सीट, हिसार विधानसभा सीट, पलवल विधानसभा सीट और सोनीपत सीट पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इसमें से लाडवा विधानसभा सीट से खुद सीएम नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं।

लाडवा, पलवल और सोनीपत पर बीजेपी ने परचम लहराया है। वहीं सिर्फ एक सीट हिसार विधानसभा सीट पर बीजेपी को हार मिली है। इस सीट से उद्योगपति और बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की माता और बीजेपी से बवागत करके सावित्री जिंदल चुनाव लड़ रही है। सावित्री लगातार तीसरी बार इस सीट से परचम लहराया है। वहीं पलवल विधानसभा सीट से गौरव गौतम और सोनीपत सीट से निखिल मादान चुनाव जीतने के करीब है।

जम्मू कश्मीर तीन रैली की, जिसमें से दो पर आगे

इसी तरह पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में तीन रैलियां की। ये रैलियां श्रीनगर विधानसभा सीट, कटरा विधानसभा सीट और डोडा विधानसभा सीट पर की थी। कटरा की वैष्णोदेवी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की। वहीं डोडा सीट से गजय सिंह आगे हैं।