Breaking News :

शादी का झांसा देकर लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध,आरोपी युवक गिरफ्तार


रायपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि भाठागांव पुरानी बस्ती स्थित बीएसयूपी कॉलोनी निवासी शेख आमीन ने शादी करने का प्रलोभन देकर जबरन दुष्कर्म किया तथा शादी करने से इंकार कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध दर्ज किया गया। थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम ने आरोपी शेख आमीन को गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपी – शेख आमीन पिता शेख लतीफ उम्र 26 वर्ष निवासी बीएसयुपी कॉलोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।