Breaking News :

जयपुर में महिला को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; छेड़खानी की मिली थी धमकी

जयपुर में अब एक महिला शिक्षिका को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जमवारमगढ़ की बताई जा रही है। बुरी तरह झुलसी महिला ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया है। जमवारमगढ़ के सर्किल ऑफिसर शिवकुमार भारद्वाज ने कहा कि 32 साल की अनिता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।


उन्होंने कहा कि मरने से पहले पीड़िता ने आरोप लगाय कि 10 अगस्त को उसे पड़ोसियों ने जिंदा आग के हवाले कर दिया था। यह पड़ोसी महिला के रिश्तेदार भी थे। अपनी शिकायत में महिला ने 10 आरोपियों के नाम लिए थे। जिनमें 3 महिलाएं हैं। 


उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर गई थी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


पुलिस के मुताबिक, परिवार का आपस में पैसों को लेकर विवाद था। मई के महीने में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। तब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता को छेड़खानी की धमकी भी मिली थी।