Breaking News :

गस्त पर निकले जवानों ने नक्सलियों के बड़े हमले की साजिश को किया नाकाम, टीम ने 5 किलो और 2 किलो के आईईडी बम को किया बरामद ..

सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गस्त पर निकले जवानो ने नक्सलियों के करतूत को नकाम कर दिया है। दरअसल, जिले के अरलमपल्ली मार्ग में नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था जिसे CRPF ने बरामद कर लिया है। 

सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों की टीम को नुकसान पहुंचाने के लिये ये दो आईईडी बम लगाया गया था। जिसमें CRPF 74 वाहिनी के जवानों की  टीम ने 5 किलो और 2 किलो का बम बरामद किया है। समय पर जवानों के नजर पड़ने से एक बड़ी घटना को टाला गया है। बीडीएस टीम ने बम को विस्फोट कर निष्क्रिय किया। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।