Breaking News :

तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: छापा मारकर 27 पेटी शराब की जब्त, आरोपी गरिफ्तार



रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 27 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जप्त शराब की कीमत 2 लाख 59 हजार बताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के अमलीडीह का रहने वाला तस्कर विनय मुंजर काफी दिनों से शराब की तस्करी कर रहा था। विनय मुंजर जोरा स्थित एक मकान में शराब को डंप रखा हुआ था। इस बात की खबर पुलिस को मुखबिरों से मिली, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनय मुंजर गिरफ्तार कर लिया। इस शराब की कीमत 2 लाख 59 हजार के करीब है।