Breaking News :

कुएं में गिरने से मासूम बच्चे की मौत



कोरबा। कुएं में गिरने से मासूम बच्चे की मौत हो गई है यह घटना जिले के राताखार का है. बता दे की पिता मजदूरी करने बहार गया हुआ था और पत्नी घर के काम- काज में लगी हुई थी।  तभी मासूम बच्चा आंगन में खेल रहा था और खेलते- खलते कुएं के पास पहुंच गया।  कुए में झाकने के दौरान मासूम  वो उसमें गिर गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि बच्चा आंगन में गेंद से खेल रहा था। इसी दौरान गेंद लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया था। बच्चा भी गेंद के पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और कुएं में गिर गया। मां कौशल्या सिदार जब कमरे से बाहर निकली, तो बच्चा उसे कहीं नहीं दिखा। उसके दो और बच्चे खेलने के लिए बस्ती में गए हुए थे। ढाई साल का बच्चा अकेला ही घर के आंगन में खेल रहा था। इधर मां को अंदेशा हुआ और दौड़कर वो कुएं के पास पहुंची। कुएं के अंदर बच्चे की बॉल तैरती हुई मिली।