Breaking News :

सेक्स रैकेट का खुलासा, नौकरी दिलाने का झांसा देकर कराता था अनैतिक व्यापार, पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई


दुर्ग। जिले के भिलाई में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के दलदल में फंसी दो लड़कियों को मास्टरमाइंड के चुंगल से दो लड़कियों को मुक्त कराया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दो आरपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो मोबाईल जप्त किया गया है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस के पास एक मैसेज आया। मैसेज में लड़की ने भिलाई में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में बताया। लड़की कोई और नहीं बल्कि सेक्स रैकेट में धंधे में फंसी पीड़िता थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 4, 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी व होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को सूचना देने वाली पीड़िता ने बताया कि अरुण कुमार सिंह उर्फ अमन नाम के व्यक्ति ने उसे नौकरी देने का झांसा दिया। वह नौकरी के लिए लखनऊ से भिलाई आई तो उसे होटल लैंडमार्क में बंद करके रखा गया है। और दबाव पूर्वक अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि होटल में कुछ और भी लड़कियों को रखा गया है। उनसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। यहां से देह व्यापार संबंधी आपत्तिजनक समान एवं आधार कार्ड जब्त किया गया।