Breaking News :

चाणक्य नीति: इन स्थितियों में भी अपनाना चाहिए समझदारी


चाणक्य ने बताया है कि मुसीबत के सामने कभी घुटने नहीं टेकने चाहिए। इसका डटकर सामना करना ही हमारी समझारी को दर्शाता है। आचार्य (acharya) के अनुसार हमें जीवन में सिर्फ मुसीबत ही नहीं कई अन्य स्थितियों में भी समझदारी से व्यवहार करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में… अधिक पैसा आने पर चाणक्य भी मानते हैं कि पैसे के बिना साधारण जीवन जीना भी आसान नहीं है। लेकिन अगर इसकी संख्या हमारे पास अधिक हो जाए, तो इसे संभालना भी आसान नहीं होता। अधिक पैसा आने पर अधिकतर लोग अपना आपा खो देते हैं और वह नासमझी में आने वाली जिंदगी में समस्याओं को पैदा करने की पृष्ठभूमि तैयार कर लेते हैं। चाहे पैसा कितना ही आ जाए, हमेशा इसे समझदारी से बढ़ाने और खर्च करने पर ध्यान देना चाहिए।



तनाव जीवन में समस्याएं और जिम्मेदारियों का बोझ होने के चलते तनाव (Tension) आना आम बात है, लेकिन इस स्थिति का सामना करने वाले भी अपना नुकसान कर देते हैं। इस स्थिति में भी सामान्य तरीके से व्यवहार करना जरूरी है। शांत रहे और अपने इलाज पर ध्यान दें।