Breaking News :

नक्सलियों की साजिश को सुरक्षा बल के जवानों ने किया नाकाम, IED बम बरामद कर किया नष्ट

सुकमा। नक्सली बहुल क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानो ने नक्सलियो की बड़ा घटना के सजिश को नाकमा कर दिया है सर्चिग में निकले कोबरा कमाड़ो के जवान ने आज सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी बम लगा के रखा था, जिससे जवानो ने बरामद कर नष्ट कर मानसुबे को को खत्म कर दिया हैघटना की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की। 


मिली जानकारी के अनुसार जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था। आज कोबरा बटालियन के जवान एलमागुंडा इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान जवानों ने एलमागुंडा इलाके के जंगलों में आईईडी बरामद किया। 

इसके बाद जवानों ने मौके पर ही आईईडी को ब्लास्ट कर दिया है। बता दें कि एलमागुंडा इलाके में लगातार जवानों को निशाना बनाने नक्सली प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जवानों की सतर्कता से अब तक नक्सली सफल नहीं हो पाए।