Breaking News :

CG: ट्रक और स्कॉर्पियों के बीच भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत, 8 घायल

जशपुर। जिले में देर शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ तेज रफ़्तार ट्रक और स्कार्पियो के बीच भीषण टक्कर हुई है। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। वही स्कार्पियो सवार 8 लोग घायल हैं। इसमें 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही ट्रक चालक का शव अभी भी ट्रक में फंसा हुआ है। 


जानकारी के अनुसार,  दुलदुला क्षेत्र के पतराटोली के पास नेशनल हाईवे-43 पर शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे ट्रक और स्कार्पियो  में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जो भिड़ा। इससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही  स्कार्पियो सवार 8 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।