Breaking News :

CRIME :जेल में बंद दो साथियों ने एक कैदी से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म,थाने में शिकायत दर्ज पुलिस मामले की जांच में जुटी...

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) राजधानी दिल्ली की मंडोली जेल संख्या-12 के 21-वर्षीय कैदी ने दो साथियों पर कुकर्म का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और जांच जारी है।


पुलिस के अनुसार, गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने उन्हें मंडोली जेल संख्या 12 के विचाराधीन कैदी के साथ कुकर्म होने की जानकारी नौ फरवरी को दी है।


पुलिस ने कहा कि पीड़ित के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। यह घटना जेल परिसर के भीतर आठ फरवरी तड़के चार बजे की है।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित कैदी को चिकित्सा जांच और इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।


उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा जेल परिसर में दर्ज बयान एवं परिस्थितियों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत 10 फरवरी को हर्ष विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है।


उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति ने दो कैदियों के खिलाफ नामजद शिकायत की है और जांच प्रारम्भिक चरण में है।