Breaking News :

बेटे ने की पिता कि हत्या, मामूली विवाद में टांगिया से किया वार.... आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बेटे ने रात में सो रहे पिता पर हथियार से सर, चेहरे मे प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। 



जानकारी के अनुसार, विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम नरदहा निवासी अशोक कुमार वर्मा की रात में सोते वक़्त हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे ने देर रात पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक अशोक का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी है। बेटे के बयान पर पुलिस को उसपर शक हुआ। इसपर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।  

मृतक के बेटे को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में अशोक वर्मा ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और पिता की हत्या बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसके पिता तीन चार सालों से मानसिक रूप से बीमार थे। आये दिन वो परिजनों से बहस और लड़ाई झगड़ा करते थे। घटना वाले दिन भी पिता पुत्र का विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने कुल्हाड़ी से अपने पिता के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से किसी अज्ञात का नाम लेकर बचने की कोशिश की थी।


फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच विधानसभा पुलिस कर रही है।