Breaking News :

रायपुर शहर में बीजेपी महिला मोर्चा आज निकालेगी बाइक रैली


रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा आज बाइक रैली निकालेगी। यह रैली आज दोपहर 3 बजे एकात्म परिसर से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण करेगी। महिला मोर्चा की यह रैली महतारी हुंकार रैली को लेकर की जा रही है। 


इस रैली में महिला मोर्चा के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल होंगी। भाजपा के दिया कांग्रेस हटाओ, आरक्षण बचाओ का नारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी ने कहा है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त होगी। भाजपा ने इस उपचुनाव में कांग्रेस हटाओ, आरक्षण बचाओ का नारा देते हुए कहा है कि आदिवासी समाज के आरक्षण में सुनियोजित तरीके से कटौती कराने वाली कांग्रेस को आदिवासी समाज करारा जवाब देने तैयार है। चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस को चुनौती है कि बचा सके तो भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अपनी जमानत डूबने से बचा ले। कांकेर के पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जानबूझकर 32 फीसदी आदिवासी आरक्षण को 20 प्रतिशत करवा दिया है। जिससे आदिवासी समाज आंदोलित है। आदिवासियों के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उसकी करनी का फल मिलना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों का आरक्षण बढ़ाया और कांग्रेस ने छिनवा दिया। यह आदिवासी समाज का अपमान है। आदिवासी अपने स्वाभिमान पर आघात लगाने वाली कांग्रेस को नहीं बख्शेंगे।